खुद से प्यार करने की प्रैक्टिस करने के तरीके और खुद के प्रति अच्छा बनने के तरीके

साल के अंत में छुट्टियां बिताने हेतु अपने लिए थोड़ा सा धन और समय के अलावा, हम बड़ी संख्या में पहले से ही बजट का ख़ास हिस्सा बचा कर रखते हैं जिससे हम अपने प्रियजनों के लिए उपहार खरीदते के हैं। यह, अपने आप में, सुंदर है।


एक खुशी और संतुष्टि है जो दूसरों को उपहार देने और उनकी आँखों में देखने से मिलती है। हालाँकि, इन सब के बीच, हम अपने आप पर बरसाना भूल जाते हैं – प्यार, विचार और देखभाल की समान मात्रा; खुद से लाड़ प्यार करना।


आत्म-प्रेम उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि दूसरों को प्यार करना।


खुद के लिए, सबसे ज्यादा विश्वसनीय और निरंतर प्यार पाने का सबसे बेहतर स्त्रोत कौनसा है? उत्तर है – स्वयं अपने आप से। कोई भी आपको आपसे बेहतर नहीं जानता और कोई भी आपको उतना प्यार नहीं कर सकता है जितना कि आप अपने आप से करते हैं।


हमने एक प्लानर तैयार किया है, जो आपके लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम कर सकता है, जो आपको खुद से प्यार करने में मदद करता है। हमने बहुत विचार किया और आपके लिए यहाँ कुछ उपाय दिए हैं, जो आपकी ज़िन्दगी को प्यार भरा बना देंगे ।

 

चलो देखते हैं!

 

Regard : Omkar Dahibavkar

1. अपने विचारों को इकट्ठा करने के लिए पास के पार्क में टहलने जाएं :

क्यों? क्योंकि आपके आसपास क्या हो रहा है, यह जानने के लिए आपको बाहर घूमकर आने की जरूरत है।

2. अपने आप को एक डिजिटल डिटॉक्स दें :

क्यों? क्योंकि आपको अपने गैजेट पर निर्भरता को ठीक करने की आवश्यकता है। देखें कि आप उनसे दूर रहकर भी कितना मज़ा कर सकते हैं।

3. अपने आप के लिए एक चॉकलेट बार या आइसक्रीम खरीदें:

क्यों? क्योंकि आप इसके लायक हो। हमेशा दूसरों को उपहार में देने के अलावा ,आप इसे खुद के लिए भी खरीद सकते हैं। आपको इसके लिए किसी विशेष अवसर की जरुरत नहीं है।

4. एक स्पा पर जाएँ :

क्यों? क्योंकि आप लाड़ प्यार करने के लायक हैं और आपको खुद से बेहतर इसे कौन कर सकता है।

5. एक टेडस टॉक देखें :

क्यों? क्योंकि आज जो बेहद सफल लोग हैं ,वह कभी आपकी जगह ही थे। आप इन लोगों से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

6. अपनी पसंदीदा फिल्म देखें, फिर से :

क्यों? क्योंकि एक अच्छी फिल्म बार बार फिर देखने लायक होती है। और फिर, आपने कोई फिल्म कितनी बार देखी इसे गिनता भी कौन है?

7. किसी प्रियजन से बात करें :

अपने साथी के साथ खुल कर बात करें। उन्हें बताएं कि वे आपके लिए कितना मायने रखते हैं। उन सकारात्मकताओं की सूची तैयार करें जो वे आपके लिए लाते हैं। उन्हें बताएं की आप उन्हें कितना प्यार करते है। प्यार देना उतना ही जरूरी और अच्छा है जितना कि प्राप्त करना। क्यों? क्यूंकि इससे रिश्तों में प्यार बना रहता है ।

8. तैयार दिखें :

सुंदर पोशाक पहनो। मेकअप करो। ऐसे तैयार हों जैसे आप रेड कार्पेट की तैयारी कर रहे हैं, खुद की खूबसूरती को बाहर निकालें।


क्यों? क्योंकि, आप ऐसा कर सकते हो। क्योंकि आप सुंदर हैं।

9. एक मीठी यादों की डायरी बनाये :

उन सभी चीजों को लिखें जो आप अपने बारे में या किसी भी सुखद स्मृति के बारे में याद करते हैं, जिसके बारे में आप सोचकर खुश होते हैं। यह छोटी छोटी उपलब्धियों को संजोने का तरीका है। इसके अलावा, यह मिली हुए आशीर्वाद की गिनती रखने का तरीका है।

10. अल्पकालिक लक्ष्यों की एक सूची बनाएं :

साल खत्म हो रहा है और एक नए साल की शुरुआत होने वाली है। इसके तैयारी करें | अपना सर्वश्रेष्ठ दें। क्यों? क्योंकि आपका जीवन लक्ष्यों से प्रेरित होना चाहिए, न कि सिर्फ वेतन से।

11. अपने शौक के लिए समय निकालें :

पागलों की तरह नाचें । एक किताब पढ़िए | साइकिल चलाइये | उन शौक में लिप्त रहें, जिन्हें आप मज़ेदार मानते हैं। वास्तव में जीने के लिए सिर्फ एक बार ही जीवन मिलता है। जितना हो सके पूरी तरह से खुल के जियो।

12. बेजरूरत का सामान हटाएं :

बहुत जरूरी है। जाँच करें और अनावश्यक सामान को हटा दें। कौनसा सामान जरूरी है, कौनसा जरूरी नहीं है , उसे कम करके अपना स्थान साफ़ करें।


क्या जरूरत है और क्या चाहिए, के बीच समझदारी से संतुलन का पता लगाएं। हां, आपका इनबॉक्स और स्पैम भी।


क्यों? क्यूंकि आप खुद को हल्का महसूस करेंगे ।

13. एक लंबा गर्म स्नान करें :

क्यों? अपने आप को लाड़ प्यार करने के लिए ,जब आप जरूरी कामों में व्यस्त नहीं हों।

14. योजना बनाएं और छुट्टी पर जाएं :

अपने तत्काल वातावरण के बाहर मौजूद दुनिया को देखें।


क्यों? यह महसूस करने के लिए कि जीवन में बहुत कुछ उपस्तिथ है ,बस आप अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकल कर देखें।

15. दयालुता दर्शाएं :

किसी की जरूरत में मदद करें। आप किसी भी ऑनलाइन सहायता फ़ोरम में जा सकते हैं और लोगों की ऐसी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं, जिससे आप परिचित हैं।

16. कुछ नया आज़माएँ :

हमेशा कुछ नया करने की इच्छा रखें। क्यूंकि कुछ नया करने की कोई विशिष्ट उम्र नहीं होती है। आप नई चीजें सीखने के लिए कभी बूढ़े नहीं होते हैं। ज़िन्दगी के आखीरी पड़ाव तक कुछ लोग नित नया सीखने की उमंग रखते हैं । यह एक कौशल, एक भाषा या एक नया शौक हो सकता है।


जैसे-जैसे छुट्टियों का मौसम नजदीक आता है, जैसे -जैसे कैरल हवा में भरते जाते हैं और लोग उत्सव के लिए कमर कसते हैं, तब साथ में अपना ख्याल रखना नहीं भूलें, सुरक्षित रहें और खुशी, आशा और हाथ में एक योजना के साथ नए साल का स्वागत करें ।

Scroll to Top